-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में करें मतदानः उमा भारती
प्रत्याशी भले ही बीमार पड़ गया हो, परंतु भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को प्रत्याशी मानकर चुनाव लड़ता है। इसलिए प्रत्याशी के बीमार पड़ने से अन्य पार्टियों को फर्क पड़ता होगा, परंतु हमारी भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता प्रद्युम्न लोधी के ही बराबर है और वह स्वयं को प्रत्याशी मानकर आपसे वोट मांग रहा है। इसलिए आप लोग क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें।
यह बात पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने शनिवार को बड़ा मलहरा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में कही।
जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटती रही कांग्रेस
सुश्री भारती ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसके लिए ना कोई देश, ना ही कोई धर्म मायने रखता है। कांग्रेस पार्टी के लिए केवल वोट और सत्ता ही सर्वोपरि है। जब देश की बात आती है और हमारे जवान दुश्मन देशों पर एयर स्ट्राइक एवं सर्जिकल स्ट्राइक जैसी गतिविधियों को अंजाम देते हैं। मगर कांग्रेस पार्टी अपने ही देश के जवानों से स्ट्राइक के सबूत मांगती हैं। यही कांग्रेस पार्टी जब एक वर्ग विशेष की बात आती है तो सड़कों पर उतर जाती है ,परंतु यही कांग्रेस पार्टी राम मंदिर के निर्माण में स्वयं बाधा बनकर उसे रोकने का पाप बरसों से करती आ रही है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई धीमी करने या टाल देने की बात करते रहे। परंतु नरेंद्र मोदी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति के चलते अब कई वर्षों का सपना पूरा होने जा रहा है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जाति और धर्म के नाम पर लोगों को और देश को बांटने का काम करती रही है। आज उसी का परिणाम है कि कांग्रेस पार्टी के साथ कोई भी जाति नहीं है क्योंकि सभी इनकी राजनीति को समझने लगे हैं।
विकास के लिए संकल्पित हैं भाजपा की सरकारें
सुश्री उमा भारती ने लोगों से कहा कि चाहे केंद्र की मोदी सरकार हो या राज्य की शिवराज सरकार सभी आपके विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं । केंद्र सरकार द्वारा उज्जवला योजना, जन धन योजना, किसान सम्मान निधि योजना, ऐसी कई योजनाएं शुरू की गई हैं जिन से लगातार देश के व्यक्ति का जीवन स्तर ऊंचा हो रहा है। साथ ही प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, संबल योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, लैपटॉप व छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना,वृद्धावस्था पेंशन और विधवा पेंशन आदि ऐसी योजनाएं हैं जिनसे हमारे प्रदेश में लगातार विकास देखने को मिल रहा है। बड़ा मलहरा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने काठन सिंचाई परियोजना स्वीकृत की है, जो यहां के किसानों के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। क्षेत्र में कृषि महाविद्यालय स्थापित करने की घोषणा भी मुख्यमंत्री द्वारा की जा चुकी है। इसलिए सभी से आग्रह है कि भाजपा के पक्ष में मतदान करें।
जनसंपर्क के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष श्री मलखान सिंह चौहान, पूर्व विधायक पुष्पेंद्र नाथ पाठक सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।




Leave a Reply