-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
क्रिकेट का विश्व विजेता सुपर ओवर में भी ड्रा, इंग्लैंड विश्व विजेता
इंग्लैंड के लार्डस के क्रिकेट मैदान में 12वें विश्व कप के विजेता का फैसला सुपर ओवर में भी नहीं हो सका। सुपर ओवर में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने ड्रा खेला लेकिन ज्यादा चौके लगाने की वजह से इंग्लैंड टीम को विश्व विजेता घोषित किया गया।
लार्डस क्रिकेट मैदान में रविवार को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 100 ओवरों के खेल में भी फैसला नहीं हुआ। इंग्लैंड की टीम के बेन स्ट्रोक्स ने बोल्ट के अंतिम ओवर में पहली गेंद पर ऊंचा शॉट खेला जिसे बाऊंड्री पर खिलाड़ी ने पकड़ा मगर एक पैर रस्सी पर रखा जाने से वह छक्का हो गया। इसी ओवर में एक गेंद पर स्ट्रोक्स ने दौड़कर दो रन लिए और रन आउट करने की कोशिश में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने सीधे स्टम्प पर मारने की कोशिश की। गेंद स्ट्रोक्स के बल्ले से टकराकर बाऊंड्री पार हो गई। इस तरह दो गेंद में मिले 12 रनों से अाखिरी ओवर में 15 रन बनाने के लक्ष्य के करीब इंग्लैंड पहुंच गई मगर अाखिरी गेंद पर एक रन लेकर सुपर ओवर से फैसले की तरफ मैच बढ़ा। सुपर ओवर में इंग्लैंड के बेन स्ट्रोक्स और जो रूट खेलने उतरे और दो चौके के साथ 15 रन बनाए। न्यूजीलैंड को 16 रन बनाने थे मगर आर्चर के ओवर में गुप्तटिल व नीशाम 15 रन तो बनाने में कामयाब हो गए मगर पूरे ओवर में वे न चौका मार सके और न छक्का तो इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया। इस प्रकार इंग्लैंड पहली बार विश्व कप विजेता बना।




Leave a Reply