-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
क्या शिवराज-सिंधिया की संवेदनाएं मर गई हैं? : सज्जन सिंह वर्मा
प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा की सभा में वृद्ध किसान की मौत पर शिवराज और सिंधिया पर जमकर निशाना साधा। वर्मा ने कहा कि शिवराज और सिंधिया की संवेदनाएं मर गई हैं, प्रदेश का अन्नदाता जिसे भाजपा के कार्यकर्ता सभा में ले गए वह बीच सभा में ही कुर्सी पर बैठे-बैठे मर जाता है और सत्ता के नशे में मगरूर ज्योतिरादित्य सिंधिया सिर्फ 1 मिनट का मौन रखकर दोबारा सभा को संबोधित करने लगते हैं? यह प्रदेश के अन्नदाता के प्रति उनके सम्मान को दर्शाती है, ऐसी परिस्थिति में क्या सभा को समाप्त नहीं किया जाना चाहिए था?
वर्मा ने कहा कि खुद को किसान का बेटा बताने वाले शिवराज के लिए क्या सभा इतनी जरूरी है कि किसी किसान की मृत्यु होने पर भी सभा जारी रखें, वहीं किसानों को लेकर सड़क पर लड़ाई लड़ने की बात करने वाले सिंधिया भी किसान की मौत पर सिर्फ औपचारिकता निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी मुद्दे के 2 घंटे का मौन रखने वाले शिवराज और सिंधिया एक अन्नदाता की मौत पर 1 मिनट भी मौन नहीं रख पाते है। शब्दों को तोड़ मरोड़ कर उसकी राजनीति करने वाले शिवराज ऐसी राजनीति बंद करो।




Leave a Reply