कोहरा छटा, आखिरकार मुख्यमंत्री के आग्रह पर सीएस को मिला एक्सटेंशन

मध्य प्रदेश में नए चीफ सेक्रेटरी को लेकर करीब तीन सप्ताह से छाया कोहरा आज पूरी तरह से छट चुका है। इकबाल सिंह बैंस को केंद्र सरकार ने छह महीने का एक्सटेंशन दे दिया है और 31 मई 2023 तक के लिए बैंस ही पुनः इसी पद पर काम करते रहने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

1985 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी इकबाल सिंह बैंस का आज 30 नवंबर को सेवाकाल पूरा होने वाला था लेकिन अंतिम दिन आज ही केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की ओर से एक आदेश मध्य प्रदेश सरकार को मिला। अंडर सेक्रटरी कुलदीप चौधरी के हस्ताक्षर वाले इस पत्र में इकबाल सिंह बैंस को छह महीने की सेवावृद्धि दिए जाने के आदेश हैं।
सीएम ने नौ नवंबर को भेजा था पत्र
प्रदेश में 30 नवंबर को इकबाल सिंह बैंस के रिटायरमेंट और नए मुख्य सचिव को लेकर एक महीने से कयास लगाए जा रहे थे लेकिन इस बीच नौ नवंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार को बैंस को सेवावृद्धि दिए जाने के लिए एक पत्र लिखा था। करीब तीन सप्ताह में इस पत्र पर किसी तरह का फैसला होने या नहीं होने की अधिकृत रूप से पुष्टि नहीं होने से असमंजस की स्थिति बनी रही थी। आज केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने एआईस (डीसीआरबी) नियम 1958 के नियम 16(1) के तहत बैंस को छह महीने यानि 31 मई 2023 तक के लिए सेवावृद्धि देने के आदेश जारी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today