-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कोविड से बचाव के लिए पीएचक्यू ने प्रोटोकॉल पालन हेतु जागरुकता अभियान की शुरुआत की
पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी के निर्देश पर पीएचक्यू द्वारा आज से कोविड के संदर्भ में जनसामान्य को जागरुक कर कोविड प्रोटोकॉल के पालन एवं कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाने के लिए कम्युनिटी आउटरीच के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान प्रारंभ किया जा रहा है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जागरुकता अभियान के माध्यम से जनसामान्य की कोविड से सुरक्षा के लिए व्यापक दिशा-निर्देश सभी पुलिस इकाई प्रमुखों को दिए गये हैं। जारी निर्देश अनुसार अनलॉक की स्थिति में जनसामान्य अधिक से अधिक कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें तथा बचाव हेतु उपयुक्त व्यवहार आत्मसात करें इसलिए कम्यूनिटी आउटरीच के अंतर्गत सोशल मीडिया, पोस्टर, होडिंग, स्टीकर इत्यादि के माध्यम से जागरूक करने के लिये प्रति सप्ताह एक पोस्टर पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रेषित किया जाएगा।
समस्त इकाई प्रमुख अपने सोशल मीडिया अकाउंट (ट्वीटर, व्हाट्सअप, फेसबुक इत्यादि) के द्वारा इन पोस्टरों को पोस्ट करेंगे तथा जिले के अन्य सक्रिय सोशल मीडिया ग्रुप्स पर भी इसे प्रसारित कराएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंचे ।साथ ही स्टीकर बनवाकर ऑटो, टैक्सी, मिनी बस आदि वाहनों पर इस प्रकार चिपकवाएंगे कि सवारी एवं राहगीरों को दिखाई दे सकें। स्व-विवेक से अपने क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग VMS (VirtualMessages System), पोस्टर लगवाने को भी कहा गया है।




Leave a Reply