-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कोविड संकटकाल में सरकार और समाज एक साथ खड़े हों: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोविड संकटकाल का सामना सरकार और समाज के परस्पर सहयोग से संभव है। इसके लिए सरकार और समाज तथा सेवाभावी लोगों को एक साथ खड़े होना होगा और संकल्पबद्ध तरीके से कोविड आपदा पर नियंत्रण के लिए घरों में रहना भी होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में स्वयंसेवी संगठनों द्वारा कोविड केयर सेंटर स्थापित करने के लिए की जा रही व्यवस्था तथा अन्य नवाचारों के लिए आभार माना। इस प्रकार की अभिनव पहल से कोविड की विकट परिस्थितियों का सामना करने में मदद मिलेगी और समाज में सकारात्मकता के भाव का विस्तार होगा।
राज्य शासन इन संस्थाओं को हर संभव सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि चिकित्सकों और उनकी टीम ने कोविड संक्रमण का सामना हिम्मत, सेवाभाव और सहयोग से किया है। इससे लोगों का विश्वास बढ़ा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास से स्वयंसेवी संगठनों और वरिष्ठ चिकित्सकों से वर्चुअली संवाद कर रहे थे।
सीएम ने कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए चिकित्सकों से संवाद किया। प्रदेश में जनसहयोग से 125 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिले हैं। उन्हांेने कहा कि मरीजों को सकारात्मक और आशावादी बनाएँ रखें इसके लिए चिकित्सक भी विशेष प्रयास करें। पुलिस प्रशिक्षण शाला को कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा। 200 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की गई है। परिजनों के अस्पताल आने पर प्रतिबंध आवश्यक होगा, जिससे परिजन पीउि़त होने से बच सकें। कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए एमबीबीएस व नर्सिंग विद्यार्थियों को प्रशिक्षित कर उनकी सेवाएं ली जाएगीं।




Leave a Reply