-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कोलकाता में भारत आखिरी ओवर में हारा, सीरिज जीती
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरिज के कोलकाता में रविवार को हुए आखिरी मैच को भारत आखिरी ओवर में हार गया। स्टार क्रिकेटर केदार जाधव ने आखिरी ओवर में जरूरी 16 रनों का पीछा करते हुए पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका जमाया लेकिन दो गेंदें खाली चली जाने से दबाव बना व वे छक्का मारने के प्रयास में कैच दे बैठे। आखिरी गेंद पर भुवनेशकुमार ने बल्ला जरूर घुमाया लेकिन गेंद उन्हें चकमा देकर विकेटकीपर के पास पहुंच गई और भारत मैच हार गया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने आठ विकेट खोकर 321 रन बनाए थे। रवींद्र जडेजा ने शुरूआती दो झटके देकर भारत की स्थिति मजबूत की लेकिन इसके बाद जब इंग्लैंड बल्लेबाज जमने लगे तो हार्दिक पंड्या ने तीन विकेट लेकर उन्हें थामा। इसके बाद भी इंग्लैंड 321 रन बनाने में कामयाब हो गया। 322 के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों की खराब शुरूआत रही। फिर कोहली ने युवराज के साथ मिलकर स्थिति संभाली लेकिन वे भी कैच आउट हो गए। इसके बाद युवरात ने धोनी के साथ रन बटोरना जारी रखा मगर ये दोनों भी आउट हो गए। हार्दिक पंड्या व केदार जाधव पारी को खींचते हुए 316 तक ले गए मगर जाधव के आउट होते ही भारतीय टीम ने हार स्वीकार ली।




Leave a Reply