कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य स्वयंसेवक ले रहे प्रशिक्षण

“सेवा ही संगठन“-2 के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के रूप में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कोविड 19 कोरोना महामारी के तीसरे प्रकोप की संभावित लहर को देखते हुए अभियान से जुड़ रहे हैं, एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल एवं जिले की कार्यशाला के माध्यम से स्वयंसेवकों को कोरोना से बचाव एवं प्रकोप आने पर किस तरह मानव सेवा पर पार्टी के कार्यकर्ता योजनाबद्ध तरीके से जमीन पर मानव सेवा का कार्य करेंगे, कार्यशाला में इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी को लेकर शुक्रवार को भोपाल के दक्षिण पश्चिम विधानसभा में करुणा धाम मंडल की कार्यशाला आज आयोजित की गयी।

जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने बताया कि स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण में भोपाल के 20 मंडल में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्राप्त हो गया है, बाकी बचे मंडलों में शीघ्र ही प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जायेगा।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विकास वीरानी एवं वक्ता श्री रामदयाल प्रजापति, श्री सुमित रघुवंशी, श्री संजय मिश्रा, श्रीमती हंसकुंवर राजपूत, डॉ योगेंद्र मुखरैया, श्री धीरज सोनी ने सत्र को संबोधित किया।
  कार्यशाला में लगभग 200 स्वयंसेवक शामिल हुए, जिसमें 100 महिला स्वयं सेवकों ने प्रशिक्षण ग्रहण किया ।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री श्री नंदू तेलकर, श्री दिनेश भारती, अभियान मंडल प्रभारी श्री लीलाधर यादव, श्रीमती हेमलता गुप्ता, श्री राजेंद्र राठौर, श्रीमती राजकुमारी शर्मा, श्रीमती निधि चौरसिया, श्रीमती तारा साहेबानी, श्री विनोद बाथम, श्री अजय पांडे, श्री राकेश पाठक सहित सहित मंडल एवं बूथों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today