-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कोरोना संक्रमण रोकने केलिए जन-जागृति आवश्यक-मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 6 अप्रैल बहुत ऐतिहासिक और पवित्र दिन है। आज ही के दिन महात्मा गांधी की दांडी यात्रा का समापन हुआ इसी कड़ी में आज मैं स्वास्थ्य आग्रह के लिए महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष हूँ। मुख्यमंत्री चौहान आज कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जन-जागृति पैदा करने के उद्देश्य से मिंटो हॉल के समक्ष स्थित गांधी प्रतिमा के समीप आयोजित स्वास्थ्य आग्रह में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
सही नहीं है लॉकडाउन
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संक्रमण को रोकने का सरल उपाय है लॉकडाउन। लेकिन लॉकडाउन हमारी अर्थ-व्यवस्था को ध्वस्त कर देगा। यह लोगों के रोजगार छीन लेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैं लॉकडाउन को सही नहीं मानता। सीमित लॉकडाउन तक बात ठीक है, स्थायी लॉकडाउन संक्रमण रोकने का समाधान नहीं है।
मास्क अर्थात मेरा आपका सुरक्षा कवच
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेरे लिए मास्क का मतलब है एम से मेरा, ए से आपका, एस से सुरक्षा और क से कवच मतलब मेरा आपका सुरक्षा कवच।
जन-जागरूकता के लिए मीडिया से अपील
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पत्रकार बंधुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मीडिया बहुत प्रभावी माध्यम है, जिससे जागरूकता पैदा की जा सकती है। यह महीना गंभीर संकट का महीना है।
मैं कोरोना वॉलेंटियर अभियान
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैं कोरोना वॉलेंटियर अभियान आरंभ किया गया है। इसका इसका अर्थ यह है कि लोग अपने आप को कोरोना वॉलेंटियर के रूप में रजिस्टर कराएँ। वे 181 पर कॉल करके और उचण्उलहवअण्पद पर रजिस्टर करा सकते हैं। यह वॉलेंटियर सरकारी व्यवस्था के अतिरिक्त वैक्सीनेशन स्वयं-सेवक और चिकित्सा सुविधा स्वयं-सेवक के रूप में अपने आप को रजिस्टर करा सकते हैं। इसके साथ ही मास्क जागरूकता स्वयं-सेवक मास्क लगाने के लिए रोकने-टोकने, प्रेरित करने, आग्रह करने और मास्क उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे। मोहल्ला टोली संगठन स्वयं-सेवक होम क्वारेंटाइन और संस्थागत क्वारेंटाइन में मददगार होंगे। इच्छुक व्यक्ति सीएम हेल्पलाइन और 181 पर इन कार्यों के लिए स्वयं का पंजीयन करा सकता है।




Leave a Reply