-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये रेडक्रास का रोको टोको अभियान
कोविड 19 के तहत कोरोना के वापस बढते संक्रमण से रोकने और आमजन में जागरूकता लाने के लिये मध्यप्रदेश रेडक्रास सोसाइटी ने माननीय राज्यपाल आदरणीय आनंदी बेन पटेल के जन्मदिन से “रोको टोको” अभियान की शुरुवात भोपाल शहर में की। इस दौरान स्थानीय सुभाष फाटक पर मध्यप्रदेश रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन आशुतोष पुरोहित और जनरल सेकेट्री डॉ. प्रार्थना जोशी की मौजूदगी में रेडक्रास की टीम ने निशुल्क मास्क और साबुन का वितरण किया गया।
रेडक्रास के चेयरमैन आशुतोष पुरोहित ने बताया की कोरोना संक्रमण की रोकथाम के अभी मास्क ही वैक्सीन है। संक्रमण को रोकने के लिये माननीय अध्यक्षा आनंदी बेन पटेल के जन्मदिन से 7 दिवसीय रोको टोको अभियान की शुरुवात की है। इस दौरान कोरोना को लेकर सरकार के द्रवारा जारी गाईड लाईन के पालन करने की अपील की जायेगी। अभियान के तरह लोगो को रोककर निशुल्क मास्क और साबुन का वितरण किया जायेगा। ये अभियान लगातार 7 दिन तक चलेगा। 50 हजार मास्क 50 हजार साबुन बांटने का लक्ष्य रखा है।
जनरल सेकेट्री डॉ. प्रार्थना जोशी ने बताया की रोको टोको अभियान का मकसद है लोगो में जागरूकता लाना है। आज भोपाल शहर मे सुभाष फाटक से अभियान की शुरुवात की गई है। 7 दिन तक शहर के प्रमुख अलग – अलग चौराहे पर मास्क और साबुन निशुल्क वितरण किये जायेगे। इस दौरान आपदा प्रबंधन प्रभारी डॉ. शिखा विश्वकर्मा, सोमदत्त तिवारी सहित रेडक्रास के कर्मचारी मौजूद थे।




Leave a Reply