कोरोना वायरस पर वीडी शर्मा ने कार्यकर्ता से वीडियो कांफ्रेंस, संक्रमण रोकने पर संवाद

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कोरोना वायरस संक्ररण रोकने के लिए कार्यकर्ताओं से ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने को लेकर उन्होंने संवादा किया। बीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओ को निर्देश दिए कि वे सार्वजनिक बैठक न करे।

शर्मा ने कांफ्रेंस में कार्यकर्ताओं को बताया कि संक्रमण रोकेन के लिए किसी से भी चर्चा या मुलाकात के दौरान एक मीटर की दूरी बनाकर अवश्य रखें। मुलाकात के दौरान आधुनिक तरीके से मेल मिलाप ने करे, हाथ जोड़कर अभिवादन करें। पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू के आव्हान को समझें और उनका सहयोग करें। बीजेपी कार्यकर्ताओं से जनता कर्फ्यू को सौ फीसदी सफल बनाने की अपील की। कांफ्रेंस में कार्यकर्ताओं ने सरकार बनने पर उत्सव मनाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश की सुरक्षा के लिए कदम बढ़ाया है, सबके उनका सहयोग करना है और छोटी-छोटी बैठकें भी नहीं करना। एक कार्यकर्ता ने कल के लिए आज से खरीददारी के बारे मे पूछा तो उन्होने कहा कि जरूरी सामान खरीद लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today