-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कोरोना लॉक़डाउन में चौपट पर्यटनस्थलों के होटल व्यवसायियों ने मांगी राहत
मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के ओरछा सहित खजुराहो और अन्य पर्यटनस्थलों के होटल व्यवसायी कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन व्यवसाय के पूरी तरह से ठप होने से परेशान हैं। पर्यटनस्थलों के होटल व्यवसायियों ने अब सरकार से राहत पैकेज की मांग की है जिससे उनसे जुड़े लोग लॉकडाउन के कष्ट से निजात पा सकें।
होटल व्यवसाय के ठप होने से उससे जुड़े कर्मचारी, होटल में सब्जी व अन्य जरूरत की सामग्री सप्लाई करने वाले, गाईड, लांड्री और ट्रेवल्स का धंधा करने वालों की आर्थिक गतिविधियां पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। होटल ओरछा के होटल व्यवसायी मनीष सेंगर का कहना है कि लॉकडाउन से देशी और विदेशी पर्यटन की गतिविधियां लंबे समय तक सामान्य नहीं हो पाएँगी। इसलिए सरकार कम से उन्हें भू-भाटक माफ करने के साथ बिजली के फिक्स चार्ज के स्थान पर बिजली की खपत के मुताबिक उसका बिल वसूलने, संपत्ति कर माफ करने, जीएसटी में 50 फीसदी की छूट देने जैसी राहत देकर पर्यटन उद्योग से जुड़े हमारे व्यवसाय को बचाने में मदद करे। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से इस तरह की राहत की मांग करने को कहा है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पर्यटनस्थलों के होटल व्यवसाय और उनसे जुड़े लोग आर्थिक रूप से टूट जाएंगे।




Leave a Reply