-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कोरोना को लेकर गृह मंत्री का बयान गैर-जिम्मेदाराना: पटवारी
मध्य प्रदेश काँग्रेस कमेटी के मीडिया अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने कोरोना को लेकर पहली बार सच्चा बयान दिया है।
उन्होंने प्रदेश की जनता को कह दिया है कि ‘तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा।’ जिसका अर्थ यही जान पड़ता है कि अब कोरोना महामारी से लड़ने के लिए शिवराज सरकार ने जनता को अकेला छोड़ दिया है और अपने हाथ खड़े कर दिए हैं।
पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि यही वह शिवराज सरकार है जो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथजी की चेतावनी को मजाक बताते हुए कहते थे कि यह कोरोना-वरोना कुछ नहीं है, कोरोना नहीं डरोना है। अब जब प्रदेश में 1 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमण की वजह से असामयिक मौत के गाल में समा गए तब यही सरकार आज प्रदेश की जनता को असहाय छोड़ दूर भाग रही है। जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा नेता कोरोना संक्रमणकाल की विकराल परिस्थितियों से सबक लें और जनता के साथ खिलवाड़ न करें। उन्होंने भाजपा के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश महामंत्री सुहास भगत सहित कोरोना संक्रमण से पीड़ित सभी नेताओं के स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।




Leave a Reply