-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कोरोना के खिलाफ लड़ाई:- क्राइम ब्रांच मुरैना अपनी सैलरी चंदा कर जरूरतमंदों को दे रही है राशन
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सम्पूर्ण देश के साथ मुरैना जिले में भी लॉक डाउन किया गया है। प्रतिदिन खाने कमाने वालों की मदद के लिए समाज सेवी संस्थाओं के साथ पुलिस भी आगे आई है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच की समस्त टीम जरूरतमंद लोगों को राशन उपलब्ध करा रही है। क्राइम ब्रांच टीम ने राशन के लिए अपनी सैलरी से चंदा जुटाया है। चंदे की राशि से क्राइम ब्रांच द्वारा जरूरतमंदों तक चावल व दाल समेत अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
मुरैना शहर के ओव्हर ब्रिज तिराहे समेत शहर की अन्य बस्तियों में क्राइम ब्रांच द्वारा राशन बांटा जा रहा है। टीम के सदस्यों से कहा गया है कि जिन लोगों को वास्तव में राशन की जरूरत है, उन्हें चिन्हित कर तत्काल राशन उपलब्ध कराया जाए। क्राइम ब्रांच का प्रयास है, कि शहर में कोई भी भूखा ना सोए। इसलिए पुलिस भी सभी समाजसेवी संस्थाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोगों की मदद में जुटी है। इस तरह मुरैना पुलिस की क्राइम ब्रांच ”नर सेवा ही नारायण सेवा है” के सिद्धांत को चरितार्थ कर रही है।




Leave a Reply