-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कोरोना के खिलाफ लड़ाई: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बनाई रसोई
कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई के दौरान उमरिया की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा सिंह ने मानवता की एक अलग ही मिसाल पेश की है। वे लॉकडाउन में अपनी ड्यूटी के दौरान एक कड़क पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आईं तो जब आर्थिक रूप से कमजोर लोगों एवं श्रमिकों को भोजन के लिए परेशान देखा तो एक संवेदनशील भारतीय नारी बन गईं। वे अपने पद को एक किनारे रखकर कुशल गृहणी की तरह भोजन बनाने में जुट गईं। अपने स्टॉफ के सहयोग से भोजन तैयार कर उन्होंने जरूरतमंदों तक पहुँचाया। पुलिस का यह रूप देखकर श्रमिकों की आंखे छलक आईं और वे पुलिस का शुक्रिया अदा करते नहीं थक रहे थे।
नोवल कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के बाद उमरिया पुलिस भी पूरी मुस्तैदी एवं संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। एक और जहाँ कड़ाई से लॉकडाउन कराया जा रहा है वहीं दूसरी और जरूरतमंदों के लिए भोजन व आवास की अस्थाई व्यवस्था भी की जा रही है।




Leave a Reply