रतलाम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक चेतन कश्यप ने आज पीड़ित मानवता की सेवा में एक सराहनीय पहल की।उन्होंने रतलाम जिला प्रशासन को कोरोना महामारी के दौरान गरीबों की सहायता करने के लिए 21 लाख रुपए का दान किया।
चेतन कश्यप फाउंडेशन के माध्यम से दी गई यह राशि कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन की स्थिति में गरीब असहाय और ऐसे लोगों के भोजन और चिकित्सा पर खर्च की जाएगी, जो किसी न किसी कारण से परेशानी में है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने समाज के सक्षम लोगों से कोरोना संक्रमण के दौरान गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की है
श्री कश्यप का यह प्रयास उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी ने श्री चेतन कश्यप का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है।
Leave a Reply