-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कोरोना के इलाज में लगे चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की हौसला अफजाई का आभार: डॉ. श्रीवास्तव
आज देश भर में लोगों ने अपने घरों से कोरोना के इलाज में लगे और अपनी जान जोखिम में डालकर इलाज कर रहे चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ के लिए तालियां,घन्टे आदि बजाकर अभिनंदन, स्वागत के साथ हौसला अफजाई की है। इससे प्रदेश ही नही देश भर के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ का उत्साह वर्धन हुआ है। इनमें खुशी का माहौल बना है। कोरोना वायरस अभी दूसरे स्टेज में है। इसको देखते हुए चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की सेवाएं अति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
प्रदेश के यूनाइटेड डॉक्टर्स फेडरेशन के जॉइंट सचिव डॉ. ललित श्रीवास्तव ने इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया है। डॉक्टर श्रीवास्तव ने कहा कि अभी तक चिकित्सकों के बारे में तरह – तरह की बातें होती थीं। लेकिन यह बात सिद्ध हो गई कि चिकित्सक मानव जीवन के लिए एक वरदान है। कोरोना जैसी विश्वव्यापी संक्रामक बीमारी की रोकथाम और पीड़ितों के इलाज में अपनी जान की परवाह किये बगैर मानवता के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी मुश्किल घड़ी में जब लोग घरों में कैद हो रहे हैं। तब डॉक्टर,पैरामेडिकल स्टाफ सेवा में दिन रात जुटा है। चिकित्सको का आव्हान करते हुए इस मुश्किल घड़ी में मानव सेवा में डटे रहने के लिए धन्यवाद किया।




Leave a Reply