-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कोरोना कर्फ्यू धीरे-धीरे खोलेगें, 1 जून से आर्थिक गतिविधियां शुरु होगीं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को जनता के नाम संदेश में कहा कि प्रदेश के जिलों से स्थानीय परिस्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन समिति के फैसले के अनुसार कोरोना कर्फ्यू को धीरे-धीरे खोलेगें और 1 जून से आर्थिक गतिविधियां भी शुरु करेगें। इसका फैसला भी आपदा नियंत्रण समिति करेगी साथ ही कोविड नियंत्रण के लिए धारा 144 के साथ-साथ अन्य प्रतिबंध भी जारी रहेगें। उन्होनंे कहा कि आज से ही प्रदेश में किल कोरोना अभियान-4 शुरु किया जा रहा है जो सतत् जारी रहेगा।
उन्होनें बताया कि कोविड संक्रमण की पॉजिटिव दर घटकर 3.1 फीसदी आ पहुंची है तो रिकवरी दर 93.39 फीसदी पर जा पहुंची है। उन्होनें कहा कि हमारे बीच कोविड वायरस है खतरा टला नहीं है, सावधानी बेहद जरुरी है। कोरोना आपदा पर नियंत्रण करने के लिए इसे सामाजिक लड़ाई बनाना होगा तथा हर-एक व्यक्ति को अनुशासित एवं संयमित व्यवहार करते हुए इसे नियंत्रित भी करना जरुरी है।
कोरोना नियंत्रण के लिए कॉन्टेªक्ट टेस्टिंग व्यवस्था
श्री चौहान ने बताया कि प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के लिए कॉन्टेªक्ट टेस्टिंग व्यवस्था शुरु की जा रही है। जिस परिवार में एक भी पॉजिटिव कोरोना संक्रमण केस मिलता है तो उस व्यक्ति के पूरे परिवार के सदस्यों तथा उसके मिलने वाले सभी लोगों का टेस्ट लिया जाएगा ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके तथा जिस क्षेत्र में कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाया जाता है तो उस क्षेत्र को माइक्रो कन्टेंटमेंट क्षेत्र पूर्व की तरह बनाया जाएगा। उन्होनें बताया कि प्रदेश भर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रतिदिन 75 हजार कोविड टेस्ट होगें और जिलों में स्थापित कोविड केयर सेंटर और फीवर क्लीनिक भी सतत् रुप से संजीदगी से कार्य करेगें।




Leave a Reply