-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
कॉर्पोरेट घरानों ने दिया भाजपा को सर्वाधिक चंदा
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (ADR) के एक अध्ययन गुरुवार को कहा गया कि वित्त वर्ष 2018-19 में देश के अनेक राजनीतिक दलों को कॉर्पोरेट और उद्योग घरानों से कम से कम 876 करोड़ रुपये का चंदा मिला और भाजपा को इसमें सर्वाधिक धन मिला, जिसके बाद कांग्रेस को चंदा मिला। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (ADR) चुनाव संबंधी सूचनाओं का विश्लेषण करने वाले समूह है। ‘
एडीआर ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सार्वजनिक किये गये आंकड़ों के हवाले से कहा कि भाजपा को 698 करोड़ रुपये मिले, वहीं कांग्रेस को कुल 122.5 करोड़ रुपये मिले।
सभी राजनीतिक दलों को एक वित्त वर्ष में 20,000 रुपये से अधिक के चंदे और दानदाता के बारे में चुनाव आयोग को जानकारी देनी होती है।
रिपोर्ट के अनुसार, ”पांच राष्ट्रीय दलों में से भाजपा को 1,573 कॉर्पोरेट दानदाताओं से अधिकतम 698.082 करोड़ रुपये का चंदा मिला, जिसके बाद कांग्रेस को 122 कॉर्पोरेट दानदाताओं से 122.5 करोड़ रुपये का कुल चंदा मिला।
राकांपा को 17 कॉर्पोरेट दानदाताओं से 11.345 करोड़ रुपये मिले।” रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल 319 चंदों के बारे में दानदाता फॉर्म में पते की जानकारी नहीं है, जिनसे राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को 31.42 करोड़ रुपये मिले।




Leave a Reply