मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को मुलाकात की। मुख्य सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री जैसे ही अपने कार्यालय कक्ष में गए, उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री उनसे मिलने पहुंचे। इन दोनों के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह शिक्षा मंत्री डॉ अशोक चौधरी भी सीएम के कार्यालय कक्ष में गए। लगभग पौन घंटे तक सीएम व उप मुख्यमंत्री के बीच बातचीत हुई।
सीबीआई की छापेमारी के बाद उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पहली बार मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने तेजस्वी से खुद पर लगे आरोपों का तथ्यों पर आधारित बिन्दुवार प्रमाणिक जवाब राज्य की जनता को देने को कहा था। मगर तेजस्वी ने ऐसा नहीं किया। इस कारण महागठबंधन में गतिरोध चल रहा है।
Leave a Reply