-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कैंसर रोकथाम और अनुसंधान के लिए एनआईसीपीआर और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में समझौता
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के स्वायत्त संस्थान राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम और अनुसंधान संस्थान (एनआईसीपीआर) और आयुष मंत्रालय के स्वायत्त संस्थान अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) के बीच आज एक सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य एनआईसीपीआर- नोएडा में आयुष मंत्रालय और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के संयुक्त उद्यम के रूप में इंटेग्रेटिव ऑनकालॉजी केंद्र स्थापित करना है ताकि कैंसर रोकथाम, अनुसंधान और सेवा के क्षेत्र में सहयोग किया जा सके। सहमति ज्ञापन पर एआईआईए के प्रो. अभिमन्यु कुमार तथा एनआईसीपीआर के निदेशक प्रो. रवि मेहरोत्रा ने आयुष मंत्रालय के सचिव श्री अजीत एम शरण, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग की सचिव डॉ. सौम्या स्वामीनाथन तथा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।
इस सहमति ज्ञापन से अमेरिका के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के साथ द्वीपक्षीय वार्ता और सहयोग का मार्ग प्रशस्त होगा।




Leave a Reply