Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
केरल में आज वर्षा में कमी आनी शुरू हो गई है

केरल में आज वर्षा में कमी आनी शुरू हो गई है

केरल में आज वर्षा में कमी आनी शुरू हो गई है। अरब सागर पर बने कम दबाव के क्षेत्र के ओमान और यमन के तटों की ओर बढ़ने से ऐसा संभव हुआ है। राज्‍य के कुछ भागों में अब भी मूसलाधार वर्षा हो रही है, लेकिन मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए जारी की गई सतर्कता की चेतावनी को अब रद्द कर दिया है। दूसरी ओर ईडुक्‍की और व्‍यानाड़ जिलों में सर्तकता की चेतावनी जारी रहेगी। इन जिलों के कुछ अलग-अलग इलाकों में भारी वर्षा की वजह से ऐसा किया गया है। वर्षा में कमी आने को देखते हुए इडुक्‍की बांध के गेट बंद कर दिये गये हैं। राज्‍य के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों को पर्वतीय जिलों इडुक्‍की और व्‍यानाड़ में रात के समय यात्रा नहीं करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today