-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
केयर एज रिपोर्ट से कांग्रेस का शिवराज सरकार पर हमला, 17 राज्यों में 13वां स्थान
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी केयर एज की रिपोर्ट को लेकर अब कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर हमला बोल दिया है। केयर की रिपोर्ट में स्टेट रैकिंग में मध्य प्रदेश को 17 राज्यों में से 13वां स्थान बताए जाने पर कांग्रेस ने कहा है कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति चौपट हो गई है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस और कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने क्रेडिट रेटिंग एजेंसी केयर एज की रिपोर्ट को ट्वीट कर मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विकास के सभी पैमाने पर प्रदेश चौपट हो गया है और बीमारू राज्यों की श्रेणी में भी विकास सूचकांक और नीचे गिर गया है। आर्थिक पैमाने पर मध्य प्रदेश फिसड्डी साबित हुआ और सरकार के ऊंची विकास दर के दावे, बड़े पैमाने में प्रदेश के निवेश व बड़े पैमाने पर रोजगार देने की घोषणा झूठ साबित हुई हैं।
बबेले ने कहा कि मध्य प्रदेश की राज्यों की रैकिंग में 17 राज्यों में 13वीं तथा आर्थिक स्थिति में 16वीं रैंक है। वित्तीय समावेशन फाइनेंशियल इंक्लूजन में 15वें, सामाजिक क्षेत्र में 14वें, बुनियादी ढांचे में 13वें, पर्यावरण के मामलों में नौवें स्थान पर पाया गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सलाहकार ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश की आर्थिक स्थिति महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, हरियाणा, केरल, आंध्रप्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उड़ीसा व पश्चिम बंगाल से भी खराब हो गई है।




Leave a Reply