-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
केन बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखण्ड के किसान संपन्न होंगेः विष्णुदत्त शर्मा
बुन्देलखण्ड के सूखे कंठ को पानी मिले और यह क्षेत्र हरियाली संपन्न हो, इसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री और हमारे नेता श्री अटलबिहारी वाजपेयी ने केन बेतवा को जोड़ने का जो सपना देखा था वह सपना साकार होने वाला है। अटलजी के सपने को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं। केन बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखण्ड के किसान संपन्न होंगे और इस क्षेत्र में समृद्धि आयेगी। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने छतरपुर के राजनगर में किसानों को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष राजनगर जनपद पंचायत में किसानों को कृषि यंत्रों का वितरण कर रहे थे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा मंगलवार को खजुराहो राजनगर, चंदला और छतरपुर प्रवास पर थे। खजुराहो में प्रदेश अध्यक्ष ने प्राचीन मंतगेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। दर्शन के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने खजुराहो नगर परिषद के 10 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी की प्रदेश मंत्री श्रीमती ललिता यादव, चंदला विधायक श्री राजेश प्रजापति, जिलाध्यक्ष श्री मलखान सिंह चौहान एवं श्री अरविन्द पटेरिया उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम नगरपरिषद के नवीन स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसके पश्चात राजनगर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पहरा, बेनीगंज, पीरा, इमलहा, गोमांकला एवं बरा उप स्वास्थ्य केन्द्रों के लगभग 3 करोड़ रूपए की लागत के भवनों का भूमिपूजन किया। तत्पश्चात राजनगर में प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किसानों को कृषि यंत्र वितरित किए। प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
मोदी सरकार ने बनाया किसानों को समृद्ध और आत्मनिर्भर
राजनगर में किसानों को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार अन्नदाताओं को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्नत खेती के लिए केन्द्र सरकार ने कई अभिनव पहल की है। आत्मा परियोजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत किसानों को कृषि उपकरण मुहैया कराए जा रहे है, ताकि किसान आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कहा कि किसान आत्मनिर्भर होंगे तो हमारा देश आत्मनिर्भर बनेगा। श्री शर्मा ने कहा कि हमारे किसान परंपरागत खेती के साथ आधुनिक तकनीकों का उपयोग करें। इस दिशा में भी सरकार लगातार काम कर रही है। नित नई तकनीकों का उपयोग किसान कर रहे है। जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।




Leave a Reply