-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
केन्द्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने एथलेटिक्स में विदेशी कोचों की नियुक्ति की स्वीकृति दी
केन्द्रीय युवा मामलों तथा खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विजय गोयल ने एथलेटिक्स में विदेशी कोचों और सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति की स्वीकृति दे दी है। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय एथलेटिक में तैयारी के लिए प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भागीदारी में सहायता देने, खेल अवसंरचना बनाने और उपकरण उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने बताया कि विदेशी कोचों और सपोर्ट स्टाफ की नियुक्तियां 2020 ओलंपिक तक की गई हैं और उनके कार्य प्रदर्शन की वार्षिक समीक्षा की जाएगी।
खेल सचिव की अध्यक्षता में विदेशी कोच चयन समिति द्वारा निम्नलिखित नियुक्तियों की सिफारिश की गई –
स्वीकृति नियुक्तियां इस प्रकार हैं।
| क्र.सं. | कोच/ पुरूष मसाजकर्ता/ महिला मसाजकर्ता | खेल |
| 1 | श्री दवे स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया | रेस वाकिंग |
| 2 | सुश्री गलीना पी. बुखारीना, अमेरिका | 400 मीटर तथा 400 मीटर रिले |
| 3 | श्री दमित्री किसलेव, रूस | मसाज |
| 4 | सुश्री एलमीरा किसलेवा, रूस
|
मसाज |




Leave a Reply