-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
केन्द्रीय मंत्री खटीक जनता का आशीर्वाद लेने ग्वालियर पहुंचे
केन्द्रीय मंत्री श्री वीरेन्द्र कुमार खटीक ने कहा कि पहले की सरकारों ने चुनाव के समय गरीबी हटाओ का नारा लगाया जाता था, लेकिन गरीबी समाप्त करने के लिए उन सरकारों ने कोई कदम नहीं उठाया। जब श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि ‘‘यह सरकार गरीबों को समर्पित’’ है। आज मोदी सरकार की सारी योजनाएं गरीब कल्याण को समर्पित है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं गरीब परिवारों के जीवन स्तर को ऊपर उठा रही है। केन्द्रीय मंत्री श्री खटीक ग्वालियर में जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
विपक्ष नहीं चाहता एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के मंत्रियों को देश जाने
केन्द्रीय मंत्री श्री खटीक ने कहा कि संसद के माध्यम से जब नए मंत्रियों का परिचय कराया जाता है तो उसे जनता देखती है। पहली बार केन्द्र सरकार में ओबीसी के 27 सांसदों, एससी के 12 सांसद और 11 महिला सांसदों को मंत्री बनाया गया। मंत्रीमंडल के कार्यो का वर्गीकरण करते समय प्रधानमंत्री जी ने प्रत्येक समाज वर्ग का ध्यान रखा। लेकिन विपक्ष ने दोनों ही सदनों में नवागत मंत्रियों का परिचय नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि एसटी, एससी और ओबीसी के सांसद मंत्री बने है उन्हें देश जान सके। इसलिए नए केन्द्रीय मंत्री जनआशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जनता के बीच आशीर्वाद ले रहे है और कांग्रेस के गैर जिम्मेदाराना बर्ताव से जनता को अवगत करा रहे है।
दिसंबर तक वैक्सीन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होंगे
केन्द्रीय मंत्री श्री खटीक ने कहा कि कोविडकाल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन पहुंचाने का काम किया गया। मुफ्त राशन वितरण का क्रम आज भी जारी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से हमारे वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने वैक्सीन निर्माण में अहम भूमिका निभायी। जिसके फलस्वरूप देश इस महामारी से मजबूती के साथ लड रहा है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह तक प्रतिमाह लगभग 25 करोड़ वैक्सीनेशन होने लगेगा। हम दिसंबर तक इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर होंगे। हमारे देश में आज लगभग 55 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। उन्होंने अटलजी का स्मरण करते हुए कहा कि अटलजी के नेतृत्व में परमाणु परीक्षण किया गया था ताकि हम रक्षा के क्षेत्र में सक्षम बन सके। कोई हमें आंख दिखाने की कोशिश करेगा तो प्रतिकार करने का साहस आज हमारे देश के पास है। मोदी सरकार रक्षा क्षेत्र में भी काफी प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने नई शिक्षा नीति को एक क्रांति बताते हुए कहा कि शिक्षा नीति के व्यापक बदलाव से अनेक प्रतिभाएं सामने आयेंगी और युवा आत्मनिर्भर बनेंगे।
विपक्ष को लेकर जनता के मन में आक्रोश
केन्द्रीय मंत्री श्री खटीक ने कहा कि लोकसभा सत्र के दौरान कांग्रेस और विपक्षी दलों ने गैर जिम्मेदाराना बर्ताव करते हुए न तो सरकार को काम करने दिया और न सत्र चलने में मदद की। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को भलीभांति जान चुकी है। जिसको लेकर देश की जनता के मन में कांग्रेस और विपक्षी दलों को लेकर काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विपक्ष में रही लेकिन उसने मर्यादा की सीमा कभी नहीं लांघी। यह पहला मौका है कि देश में एक गैर जिम्मेदार विपक्ष है।




Leave a Reply