केंद्र द्वारा सीबीआई को केम्ब्रिज एनालिटिका की जांच करने के आदेश

सरकार ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो- सी.बी.आई. से कहा है कि वह गैर-कानूनी ढंग से भारतीयों की निजी जानकारी हासिल करने की संदिग्ध ब्रिटेन स्थित कम्पनी कैम्ब्रिज एनालिटिका की भूमिका की जांच करे। राज्यसभा में कल ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कैम्ब्रिज एनालिटिका ने शुरू में कहा था कि भारतीयों की गोपनीय जानकारी लीक नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि कम्पनी का जवाब फेसबुक की रिपोर्ट से मेल नहीं खाता।
“That Cambridge analytica may have been involved in illegally obtaining data of Indians which could be misused.The government has entrusted the issue to be investigated by the cbi for possible violation of Information Technology Act, 2000 and Indian penal code.”
श्री प्रसाद ने कहा कि सरकार सोशल नेटवर्क प्लेटफॉर्म पर सामग्री का नियमन नहीं करती, लेकिन इन्हें सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत समुचित जिम्मेदारी बरतने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today