केंद्र ने असम में बाढ़ राहत कार्यों के लिए 340 करोड़ रूपए जारी किए

केन्द्र ने असम में बाढ़ राहत कार्यों के लिए तीन सौ चालीस करोड़ रुपये जारी किए हैं। असम में हाल की बाढ़ में 26 लोगों की मौत हुई है। कल गुवाहाटी में आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेते हुए केन्‍द्रीय -डोनर मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि स्थिति से निपटने के लिए केन्‍द्र सरकार हरसंभव मदद के लिए तैयार है।

उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र सरकार लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। हाल की बाढ़ में लाखों लोग प्रभावित होने के अलावा कृषि भूमि और सड़क यातायात पर भी असर पड़ा है। बराक घाटी सबसे प्रभावित जगहों में से है, हालांकि अब बाढ़ की स्थिति में काफी सुधार आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today