-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ रियल एस्टेट क्षेत्र को पुनर्जीवित करने पर मंथन
केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित बैठक में रियल एस्टेट क्षेत्र को पुर्नजीवित करने के उपायों पर गहन-विचार विमर्श के लिये एक विशेष बैठक संपन्न हुई। बैठक में आवास शहरी विकास मामलों के विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी तथा कारर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी मौजूद थे।
वित्त मंत्रालय द्वारा आयोजित इस बैठक में रियल एस्टेट क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर मंथन के लिये देश के चयनित व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया था। बैठक में मध्यप्रदेश से रेरा अध्यक्ष अंटोनी डिसा सहित गुजरात और उत्तरप्रदेश के रेरा अध्यक्ष शामिल हुए।
बैठक में रेरा को अपने स्वयं के निर्णयों को लागू करने के लिये उन्हें और अधिक शक्तियां तथा अधिकार दियें जाने, रूकी हुई आवासीय परिजयोजनाओं को पुर्नजीवित करने, एक निधि का निर्माण करने तथा दिवाला और दिवालियापन संहिता (इनसोल्वेंसी एण्ड बैंकरप्सी कोड) के सामंजस्य और रेरा एक्ट के साथ उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही स्टाम्प डयूटी, जीएसटी और कलेक्टर गाईड लाईन दरों को तर्कसंगत बनाने के संबंध में भी चर्चा हुई। इस संबध में उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में पहले से ही इसपर अमल हो चुका है।
केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई बैठक में रियल एस्टेट क्षेत्र को पुर्नजीवित करने, बढ़ावा देने, सुधार और नये उपायों के विभिन्न मुद्दों पर विचार कर तय किया गया कि शहरी मामलों के मंत्रालय निकट भविष्य में आवश्यक परिर्वतनों पर चर्चा करने के लिये एक और बैठक आयोजित करेंगा।




Leave a Reply