-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
केंद्रीय मंत्री ने सुरखी में जनसंपर्क के दौरान मांगा गोविंद सिंह के लिए आशीर्वाद
केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने शुक्रवार को सागर जिले की सुरखी विधानसभा के हुरा,लालबाग, बरखेड़ा, सुरखी आदि में जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी श्री गोविंदसिंह राजपूत के लिए आशीर्वाद मांगा और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया।
जनविरोधी थी कमलनाथ सरकार
जनसंपर्क एवं स्थानीय जनों के साथ बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि प्रदेश में 15महीनों तक रही कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने जनहित की उन योजनाओं को बंद कर दिया, जिन्हें भाजपा सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए लागू किया था। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, कन्यादान योजना, संबल योजना तथा किसानों के हित में लागू की योजनाओं को पूर्ण रूप से बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार जनविरोधी थी।
भाजपा सरकार ने शुरू किया विकास का सिलसिला
श्री कुलस्ते ने कहा कि भाजपा की सरकार ने आते ही प्रदेश में रुके हुए विकास कार्य फिर से शुरू कर दिये। कोरोना संकट के बावजूद गरीबों, किसानों, मजदूरों सहित हर वर्ग को राहत दी। किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए गेहूं की समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड खरीदी की और फसल बीमा की प्रीमियम जमा करके उसका पैसा भी दिलाया। यही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसान सम्मान निधि में प्रदेश सरकार की ओर से 4000 रुपये दिये जाने का प्रावधान भी किया है। अब प्रत्येक किसान को साल भर में 10 हजार रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराजसिंह जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने 6 माह के छोटे से कार्यकाल में जनहित की सभी योजनाओं को फिर से शुरू करके लोगों को लाभान्वित किया है। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि जनहित की ये योजनाएं सुचारू रूप से चलती रहें, क्षेत्र का विकास होता रहे, इसके लिए प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होना जरूरी है। इसलिए आप भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री गोविंद सिंह राजपूत को ऐतिहासिक बहुमत से विजयी बनाएं।
केंद्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ में बैठक जनसंपर्क के दौरान श्री उमेश सिंह, श्री गब्बर सिंह, श्री सालक राम, श्री लोकमत लोधी, श्री महेश कनहुआ, श्री धीरज सिंह ठाकुर, श्री अवधराज सिंह सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।




Leave a Reply