-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कृषि क़ानूनों के विरोध में राजधानी का धरना जारी
भोपाल के करोंद मंडी के सामने संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में काले कृषि कानूनों के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञप्ति में बताया गया है कि आज के धरने में संयुक्त किसान मोर्चा इरफान जाफरी, मप्र किसान सभा के जसविंदर सिंह, अखिल भारतीय किसान सभा के प्रह्लाद बैरागी(सीहोर), सीटू के प्रमोद प्रधान, अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के विजय कुमार, विजया पाठक, अब्दुल्लाह भाई, ए टी पद्मनाभन, पीएन वर्मा, छात्र नेता दीपक, शेख गनी, आदि के नेतृत्व में बड़ी तादाद में कार्यकर्ता धरने में बैठे।
आज धरने को सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि इन क़ानूनों के लागू होने से कृषि बाजार के साथ साथ खुदरा बाजार व छोटे उद्योग धंधे बर्बाद हो जाएंगे, फुटकर सब्जी बेचकर घर चलाने वाले तक बेरोजगार हो जाएंगे, सार्वजनिक वितरण व्यवस्था खत्म हो जाएगी, जिसके चलते गरीबों के मुंह का निवाला तक छिन जाएगा। मोर्चा ने घोषणा की है की भोपाल का यह धरना मांगें पूरी न होने व दिल्ली में हो रहे आंदोलन तक लगातार चलेगा। संयुक्त किसान मोर्चा व आंदोलन में शामिल तमाम संगठनों ने इन क़ानूनों को तत्काल रद्द करने की मांग की है, अन्यथा यह आंदोलन और व्यापक होगा।




Leave a Reply