-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कृषि व खाद्य सुरक्षा पर देशव्यापी अभियान की घोषणा की
एआईकेएससीसी ने नए खेत कानून, बिजली बिल तथा देश की कृषि व खाद्य सुरक्षा पर विराट देशव्यापी अभियान की घोषणा की. एआईकेएससीसी ने आन्ध्र प्रदेश व ओडिशा में विरोध कर रहे नेताओं पर दमन की निन्दा की और मांग की कि सभी नेता व कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा किया जाए.
एआईकेएससीसी के वर्किंग गु्रप ने घोषणा की है कि 5 दिसम्बर 2020 को नरेन्द्र मोदी सरकार तथा विशालकाय कारपोरेट अडाणी व अम्बानी के बड़े पैमाने पर पुतले फूंके जाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि देश में 5000 स्थानों पर ये विरोध प्रदर्शन होंगे।
इसके साथ एआईकेएससीसी ने निम्न समर्थन अभियानों के साथ अपनी पूर्ण एकता व सहयोग घोषित किया है।
दिसम्बर 4, 2020 – जनसंगठनों द्वारा जन्तर-मंतर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम।
4. 4 व 5 दिसम्बर 2020 को आयोजित विरोध सभाएं, चक्का जाम आदि।
एआईकेएससीसी ने केन्द्र सरकार के किसान विरोधी, जन विरोधी कानून व नीति के खिलाफ आयोजित किये जा रहे सभी कार्यक्रमों का स्वागत किया है और केन्द्र सरकार की इन नीतियों को पराजित करने के लिए इनके योगदान की सराहना की।
एआईकेएससीसी नेताओं के खिलाफ किये जा रहे दमन की निन्दा करती है और मांग करती है कि हिरासत में लिये गये सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने तुरंत रिहा किया जाए। एआईकेएससीसी ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो जनता का और बड़ा प्रतिरोध सामने आएगा।




Leave a Reply