कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा में हुयी धांधली की हो तत्काल जांच – रवि सक्सेना

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना ने कहा – मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षाएं आयोजित करने वाला व्यापमं एक बार फिर घोटाले के घेरे में आ गया है। व्यापमं ने फरवरी माह में जो कृषि विकास अधिकारी पद के लिए परीक्षा ली थी उसके परिणामों में शीर्ष 10 स्थान हासिल करने वाले टॉपर्स को एक जैसे अंक मिले हैं। सभी ने एक ही कॉलेज से पढ़ाई की है और सभी चंबल क्षेत्र से हैं। जिससे पूरी परीक्षा संदेह के घेरे में आ गयी है ! ये परीक्षा भी एक ब्लैक लिस्टेड कम्पनी से संचालित करवायी गयी है !

रवि सक्सेना ने कहा मध्यप्रदेश में व्यापमं के माध्यम से सरकार कब तक बेरोज़गार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करती रहेगी? कब तक नौकरीयों को अपात्रों को नीलाम कर बेचा जाएगा? जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में टॉप किया है यदि उनके पूर्व के परीक्षा परिणामों का विश्लेषण किया जायेगा तो कई चौकानें वाले ख़ुलासे होंगे !
कांग्रेस प्रवक्ता ने मांग की है कृषि विकास अधिकारी परीक्षा में हुए घोटाले की जांच के मुख्यमंत्री जी तत्काल आदेश करें जिससे ईमानदार, योग्य परीक्षार्थियों को न्याय मिल सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today