-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
कूनो में मोदी ने ऐसे छोड़े चीता, मोदी ने कैमरे भी ऐसे क्लिक किया
नामीबियाई चीता की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर देश को सौगात दी। उन्होंने नामीबियाई चीता को विशेष प्रकार के बाक्स से मोदी ने कुछ इस अंदाज में कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा कि वहां मौजूद वन अधिकारियों और लोगों ने स्वागत किया। मोदी के लीवर को घुमाते ही चीता ने खुले मैदान को चारों तरफ देखा और कदम ताल करते हुए बाड़े में प्रवेश किया।
कूनो में अपना जन्मदिन मनाने के लिए पीएम मोदी ने विशेष लिबास पहना था। नीले रंग का कुर्ता और सिर पर फॉरेस्ट टूरिस्ट की तरह की हैट लगा रखी थी। राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मोदी की ग्वालियर में अगवानी करने के बाद उनके साथ कून की उड़ान भरी और वहां हैलीपेड से पैदल कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बनाए गए चीता बाड़ा पहुंचे। बाड़े के पास टॉवर पर मोदी अकेले गए और वहां चीता बाक्स को खोलने के लिए लगाए गए लीवर को घुमाते हुए चीता को छोड़ा।
कदमताल करते हुए चीता बाड़े में प्रवेश गया
मोदी ने जैसे ही टॉवर से लीवर घुमाकर चीता का बाक्स खोला तो उसने पहले पूरे बाड़े का बाक्स के भीतर से मुआयना किया। फिर धीरे कदमताल करते हुए वह बाड़े के मैदान में पहुंचा। एक पेड़ के नीचे उसने पहुंचकर फिर पूरे क्षेत्र का मुआयना किया। यह पूरा दृश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कैमरे में कैद किया।




Leave a Reply