कुशवाहा समाज के सामुदायिक भवन का शिलान्यास

जनसंपर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया में कुशवाहा समाज के 10 लाख की लागत के सामुदायिक भवन का ‍शिलान्यास किया। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि कुशवाहा समाज मेहनती, ईमानदार और विकासशील समाज है।सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद ने कहा कि दतिया के तीव्र विकास का श्रेय जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र को है। उन्होंने कहा कि आज दतिया प्रदेश के साथ देश के पटल पर चमक रहा है। अनेक योजनाओं में दतिया पहले नम्बर पर है।अध्यक्ष बनने पर श्रीमती कृष्णा कुशवाहा को सम्मानित कियाजनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुशवाहा को शॉल- श्रीफल से सम्मानित किया। श्रीमती कुशवाहा को राज्य महिला आयोग द्वारा सखी समिति का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष श्री अवधेश नायक और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today