-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
किसान विरोधी कानून के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी के नेतृत्व में आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक अति आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि सोमवार 28 सितंबर को सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं भोपाल जिले के आसपास सीहोर, रायसेन, होशंगाबाद के कांग्रेस जन एवं किसान राजधानी भोपाल के कमला पार्क स्थित रेत घाट पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए किसान विरोधी कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।
धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेसजन एवं किसान राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे और केंद्र सरकार द्वारा पारित कानून को वापस किए जाने की मांग करेंगे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, कोषाध्यक्ष प्रकाश जैन महामंत्री राजीव सिंह, राजकुमार पटेल, भोपाल जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा और अरुण श्रीवास्तव, सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर तोमर, विदिशा जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिलाकारी, होशंगाबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येन्द्र फौजदार सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Leave a Reply