-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
किसान मोर्चा योजना का प्रारूप तैयार करे किसान हित में अमल करेंगे: शिवराज
किसान मोर्चा प्रदेश के किसानों और सरकार के बीच एक सेतु का काम कर रहा है, जिसके लिए मोर्चा के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। किसान मोर्चा प्रस्तावित योजनाओं के संबंध में प्रारूप तैयार करके दे,किसानों के हित में लाये गये सुझावों पर अमल किया जायेगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री विनोदसिंह जादौन से चर्चा के दौरान कही।
किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री विनोदसिंह जादौन ने प्रदेश शासन के मंत्री श्री भारतसिंह कुशवाहा के साथ मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट की। इस दौरान श्री जादौन ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को उद्यानिकी किसानों के हित में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने के लिये खाद्य प्रसंस्करण पर आधारित कुटीर, लघु एवं गृह उद्योगों को 50प्रतिशत अनुदान देकर मुख्यमंत्री कृषक खाद्य प्रसंस्करण उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री युवा कृषक उद्यमी योजना और मुख्यमंत्री हर्बल उद्यमी योजना लागू करने का सुझाव दिया। इस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दीपावली उपरांत पूरी योजना का प्रारुप तैयार कर उन्हें दिया जाए। इस अवसर पर मोर्चा के महामंत्री श्री जादौन ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रतिवर्ष राज्य के किसानों को 4 हजार रुपये दिये जाने के लिये प्रदेश के किसानों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
चेन फेंसिंग योजना लागू करने तेजी से चल रहा कामः भारतसिंह कुशवाहा
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री विनोदसिंह जादौन ने प्रदेश के उद्यानिक एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री श्री भारतसिंह कुशवाहा से भी भेंट की। इस दौरान श्री जादौन ने मंत्री श्री कुशवाहा को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रणवीरसिंह रावत के मार्गदर्शन में तैयार किया गया सुझाव पत्र सौंपा। इस पत्र में जंगली जानवरों से उद्यानिकी फसलों की सुरक्षा के लिये चेन फेंसिंग योजना शुरू करवाने, सीजन के पूर्व किसानों को फसलों के चयन में परामर्श देने के सी.एम.आई. प्रणाली विकसत करने, एक जिला-एक उत्पाद की अवधारणा पर अमल करते हुए विशिष्ट उद्यानिकी फसलों को जीआई इण्डैक्स में शामिल करवाने, नदी किनारे नयी नर्सरियाँ लगाने वाले किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान देने, वन भूमि में दिये गये पट्टों पर औषधीय व सुगंधीय पौधों या वनोपज की खेती को बढ़ावा देने जैसे सुझाव शामिल हैं।
सुझाव पत्र के बिंदुओं को किसानों के लिए हितकर बताते हुए मंत्री श्री कुशवाह ने इसके लिए किसान मोर्चा को धन्यवाद दिया और इन सुझावों पर अमल करने की बात कही। श्री कुशवाहा ने बताया कि राज्य सरकार चेन फेंसिंग योजना लागू करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष योजना का प्रजेन्टेशन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री तोमर की ओर से पहले चरण के लिये 500 करोड़ रुपये दिये जाने का आश्वासन मिल चुका है।




Leave a Reply