-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
किसान की सच्ची हमदर्द है कांग्रेस, किसी सबूत की जरूरत नहीं: यादव
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह किसानों को झूठ, प्रलोभन और दोगले बयानों से बहलाती आई है। इसी भरोसे की आड़ में अब किसानों को बर्बाद करने की तैयारी में भाजपा जुट गई है। कांग्रेस ने किसानों का हित समझा है, भला किया है और कल के बेहतर जीवन के लिए किसानों की चिंता की है। कांग्रेस कल भी किसानों के साथ थी, आज भी है और भविष्य में भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलती रहेगी।
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने ये बात कही। वे मंगलवार को विदिशा जिले के सिरोंज में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। अरुण यादव ने भाजपा द्वारा किसानों पर थोपे जा रहे बिलों का सख्त विरोध किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के लिए हर तरह के आंदोलन के लिए तैयार है और इसकी बड़ी योजना तैयार कर रही है। इस अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह, विदिशा विधायक शशांक भार्गव एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान यादव ने सिरोंज विधानसभा के ग्राम भौरिया में गौशाला का शुभारंभ भी किया।




Leave a Reply