-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
किसान आश्वस्त हैं, कृषि कानूनों से बढ़ेगी उनकी आमदनीः विष्णुदत्त शर्मा
हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में जो कृषि कानून लागू किये गए हैं, वे किसानों के लिये सरकार का ऐतिहासिक निर्णय हैं। देश के 1-2 राज्यों को छोड़कर पूरे देश के किसानों ने इनका स्वागत किया है। प्रधानमंत्री का यह संकल्प है कि कैसे किसानों की आय दुगनी हो, देश का किसान कैसे समृद्ध हो, इसी को ध्यान में रखते हुये केन्द्र सरकार ने ये कानून बनाये हैं। पूरे देश के किसान आश्वस्त हैं कि आने वाले समय में निश्चित ही उनकी आय में बढ़ोत्तरी होगी। कानून बनने के बाद प्रधानमंत्री ने पंचायत स्तर तक लगभग 49 लाख लोगों से संवाद किया जिससे यह ज्ञात होता है कि देश के किसान संतुष्ट हैं।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को जबलपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए कही।
भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन
श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है। कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से संगठन के कार्य में अनवरत लगा रहता है। पार्टी को मजबूती देने के लिए हम पूरे प्रदेश में कार्यर्क्ताओं को प्रशिक्षित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत दिनों मंडलों के प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुए हैं जिनमें प्रदेश के 1066 मंडलों में से लगभग 1000 मंडलों में गहनता से प्रशिक्षण हुआ है और लगभग 1 लाख कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शेष बचे मंडलों के वर्ग भी जल्द सम्पन्न होंगे। प्रशिक्षण वर्गों में कार्यकर्ताओं को वैचारिक दृष्टि से, संगठन कार्य की दृष्टि से, व्यवस्था की दृष्टि से, पार्टी की रीति- नीति से, पार्टी की सामाजिक भूमिका से परिचित कराया गया है। श्री शर्मा ने कहा कि युवाओं की भागीदारी संगठन में ज्यादा हो, इस हेतु हमने युवाओं को अवसर देने का प्रयास किया है ताकि, भविष्य में मजबूत नेतृत्व का निर्माण हो सके।
मोदी सरकार ने लिए ऐतिहासिक निर्णय
श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार हर वर्ग की भलाई को ध्यान में रखकर काम कर रही है और निर्णय ले रही है। राम जन्म भूमि में मंदिर निर्माण को लेकर पूरे भारत वर्ष में उत्साह का माहौल है, जिसके लिए देश के लोगों ने 500 वर्ष के संघर्ष और लगभग 73 बार आतंक को झेला है। प्रधानमंत्री जी ने जनसाधारण की भावनाओं का सम्मान करते हुये राम जन्मभूमि का शिलान्यास किया है और अब प्रत्येक भारतीय की जबावदारी है वह प्रत्येक गांव से, घर-घर से इस पुण्य कार्य हेतु अपना सहयोग प्रदान करे। श्री शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कार्य अनु.जाति वर्ग के छात्रों के लिये किया है। भारत की आजादी के बाद पहली बार अनु.जाति, जनजाति के छात्रों की जो छात्रवृत्ति है उनका शैक्षणिक स्तर है उसे बढ़ाने के लिए सामाजिक न्याय मंत्रालय ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
सुशासन के लिए संकल्पित हैं भाजपा की सरकारें
भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा राजनैतिक दल है जो अनवरत 24 घंटे 365 दिन कार्य करता है और कोई भी चुनाव हो, वह हमारे कार्यकर्ताओं के लिये एक कार्यक्रम मात्र है। भाजपा में सभी सामान्य कार्यकर्ता हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता इस बात को दृढ़ता से कह सकता है कि, वह खुली हवा में सांस ले रहा है और अपनी अभिव्यक्ति की आजादी का सदुपयोग कर रहा है। अन्य दलों में इस तरह की आजादी कार्यकर्ताओं को नही है। श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव देश की जनता के हित में कार्य करते हुये अपनी दिशा तैयार की है और केन्द्र तथा प्रदेश सरकारों ने सुशासन को अपना लक्ष्य बनाया है। भाजपा की सरकारों ने सदैव पारदर्शिता के साथ काम करने को प्राथमिकता दी है। इसके उदाहरण के रूप में केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार आपके सामने है।




Leave a Reply