-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस करेंगी राजभवन का घेराव
केंद्र की मोदी सरकार के तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में और देश में चले रहे किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांगे्रस पार्टी द्वारा शनिवार को भोपाल में राजभवन का घेराव किया जाएगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित प्रदेश एवं जिलों से आये कांग्रेसजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे। प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांगे्रसजनों एवं आम नागरिकों से आग्रह किया कि यह घेराव कार्यक्रम किसानों के दुःख में उनका साथ देने के लिहाज से अतिमहत्वपूर्ण कार्यक्रम है। आपकी भोपाल में उपस्थिति न केवल बीजेपी सरकार के अहंकार को तोड़ेगी बल्कि दिल्ली की सीमाओं पर शहीद हो चुके 75 से अधिक किसानों को सच्ची श्रद्धांजलि भी अर्पित करेगी। किसानों की आवाज को कुचलने वाली अंधी-गूंगी-बेहरी सरकार के कानों तक आवाज पहुंचाने के लिए घेराव कार्यक्रम को सफल और प्रभावी बनाने के लिए शनिवार को सुबह 11 बजे भोपाल के जवाहर चैक पहुंचकर इस अंधी-बहरी सरकार को बता दें कि पूरा मध्यप्रदेश किसानों के साथ और मोदी सरकार के काले कानूनों के विरोध में खड़ा है। याद रहे किसानों की ये लड़ाई केवल किसानों की नहीं बल्कि हर उस जीवित व्यक्ति की लड़ाई है जो अन्न-जल ग्रहण करता है। घेराव कार्यक्रम में आप सब की उपस्थिति मध्यप्रदेश से शिवराज सरकार की विदाई की शुरुआत होगी। इसलिए एक दिन का अमूल्य समय निकालकर अनिवार्य रूप से भोपाल पहुंचकर अपनी उपस्थिति देकर अन्नदाता किसानों का साथ दें। प्रदेश कांगे्रस के कार्यालय प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया है कि कांगे्रस द्वारा आयोजित घेराव कार्यक्रम की पूर्ण तैयारियां हो चुकी हैं। विभिन्न क्षेत्रों ने आने वाले कांगे्रसजन सुबह 11 बजे राजधानी के जवाहर चैक स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और वहां से एक रैली के रूप में प्रदर्शन करते हुए राजभवन तक पैदल कूच करेंगे और राजभवन का घेराव करेंगे।




Leave a Reply