-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
किसानों को कपडे उतरवाकर थाने में की गई पिटाई मामले की जांच
टीकमगढ़ में पुलिस द्वारा कई किसानों को कपडे उतरवाकर थाने में की गई पिटाई मामले पर गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आईजी सागर सतीश सक्सेना से जांच कर रिपोर्ट मांगी।
गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह से डीजीपी ऋषि शुक्ला मिल. डीजीपी शुक्ला ने टीकमगढ़ घटना की जानकारी आई.जी सागर सतीश सक्सेना 3 दिन में मामले की जांच कर रिपोर्ट डीजीपी को सौपेंगे. टीकमगढ़ जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपने के दौरान पुलिस और किसान और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े, मंगलवार को कांग्रेस ने टीकमगढ़ में खेत बचाओ- किसान बचाओ आंदोलन आयोजित किया था। इसी दौरान कलेक्टोरेट पहुंचे किसानों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की गई। इसके बाद पुलिस ने कई किसानों को कपडे उतरवाकर थाने में बंद किया और बेरहमी से पिटाई कर दी करीब एक घंटे बाद पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह ने समर्थकों के साथ थाने जाकर किसानों को छुड़ाया था।




Leave a Reply