मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के किशोरी संप्रेक्षण गृह में एक रहस्यमय घटना सामने आई है। 11 किशोरी शनिवार की रात बेहोश हो गईं। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जयप्रकाश जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए रखा गया। पूरे मामले से मीडिया को अभी दूर रखा गया है। पढ़िये रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के किशोरी संप्रेक्षण गृह में शनिवार की रात को 11 किशोरियां बेहोश हो गईं। उन्हें रात को ही गंभीर हालत में जयप्रकाश जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। किशोरियों को जिस वार्ड में इलाज के लिए रखा गया, वहां सख्त सुरक्षा पहरा कर दिया गया था। मीडिया को बच्चियों के वार्ड के आसपास तक नहीं जाने दिया गया। वहीं, कहा गया कि जिला प्रशासन ने किशोरियों की पहचान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए यह एहतियातन कदम उठाया गया। बेसुध हालत में जयप्रकाश अस्पताल ले जाईं गईं किशोरियों के एकसाथ इतनी बड़ी संख्या में बेहोश होने के पीछे साजिश होने की आशंका जताई जा रही है। पूरे मामले की पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा गहन जांच की जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आष्टा में जी-न्यूज संवाददाता श्री प्रमोद शर्मा के साथ हुई घटना को संज्ञान लेते हुये, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के माध्यम से घटना की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश डीजीप - 28/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भावांतर, केवल एक योजना नहीं किसानों के प्रति सरकार का श्रद्धाभाव है। भावांतर की राशि किसानों के अधिकार की राशि है। यह राशि किसानों की समृद्धि के प्रति सरकार के - 28/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को रतलाम जिले के जावरा विधानसभा क्षेत्र के गांव सुजापुर में जावरा विधायक श्री राजेंद्र पांडेय एवं उनके परिवार द्वारा विकसित किए गए स्मृति कुंज में स्थापित म - 28/12/2025
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रसिद्ध कार्यक्रम मन की बात के 129वें संस्करण को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर जिले के शिप्रा में श्रवण किया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानम - 28/12/2025
Leave a Reply