महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज ने इस बार लव जिहाद में फंसी युवतियों और महिलाओं की घर वापसी के लिए अनोखा नुस्खा बताया है। कहा, सुअर के दांत को डुबोकर पानी पिलाकर टोने-टोटके से मुक्त कराकर घर वापस लाया जा सका है। पढ़िये रिपोर्ट।
https://www.youtube.com/shorts/29p5q6WsjHc
महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर कालीचरण महाराज को छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया ता। टिप्पणी के बाद वे काफी समय तक छिपते रहे थे और छतरपुर जिले से उन्हें गिरफ्तार किया गया था। अब कालीचरण महाराज ने लव जिहाद में फंसी महिलाओं और युवतियों की घर वापसी को लेकर अनोखा नुस्खा सुखाया गया है।
उज्जैन जाने के पहले इंदौर में बोले महाराज
महाकाल की सवारी में सोमवार को शामिल होने के लिए वे रविवार को इंदौर पहुंचे थे और वहां उन्होंने लव जिहाद में फंसी युवतियों व महिलाओं की घर वापसी को लेकर नुस्खा सुझाया। उन्होंने कहा कि लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई लडऩे वाले लोगों के अनुभव के आधार पर यह नुस्खा सामने आया है। कालीचरण महाराज ने कहा कि लव जिहाद से बाहर लाकर घर वापसी को टोने-टोटके से मुक्त कराने के लिए उन्हें सुअर के दांत को पानी में डुबोकर उसे पिलाना चाहिए। इससे वे टोने-टोटके से मुक्त हो जाएंगी और घर लौट आएंगी।
Leave a Reply