-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कार्य स्थल पर स्वस्थ माहौल जरूरी : गोविंद सिंह राजपूत
राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा है कि कार्य-कुशलता के लिए कार्य स्थल पर स्वस्थ माहौल होना आवश्यक है। मंत्री राजपूत ने कहा कि भू प्रबंधन समिति के नए कार्यालय के बनने से अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्य-क्षमता और मनोस्थिति पर प्रभाव पड़ेगा। वे और अधिक सुव्यवस्थित ढंग से अपने कार्यो का निष्पादन कर सकेंगे।
राजपूत ने यह बात मप्र भू-अभिलेख प्रबंध समिति के नव-निर्मित कार्यालय के लोकार्पण अवसर पर कही। शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय भवन के भूतल में एक करोड़ 70 लाख 34 हजार रूपये की लागत से 6632 वर्ग फिट क्षेत्रफल में निर्मित सेन्ट्रलाइज्ड एयर कंडीशंड इस अत्याधुनिक कार्यालय में लगभग 40 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था रखी गई है। इसके अलावा कॉन्फ्रेंस रूम, वीडियो कॉन्फ्रेसिंग रूम में प्रजेन्टेशन की सुविधाओं के साथ इंटरनेट कनेक्शन, मीटिंग रूम आदि की व्यवस्था भी की गई है।
इसके पूर्व यह कार्यालय राजस्व राहत आयुक्त के भवन में संचालित किया जा रहा था। पर्याप्त सुविधाओं के न होने से इसे अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ मुद्रणालय भवन में स्थानांतरित किया गया है।लोकार्पण के अवसर पर सचिव राजस्व एवं कंट्रोलर शासकीय मुद्रणालय ज्ञानेश्वर पाटिल, उप कंट्रोलर व्ही.के.सिंह, उप कंट्रोलर विलास मंथनवार, कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मंत्री श्री राजपूत का फूलमाला एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।




Leave a Reply