कार्यकर्ताओं को पार्टी और उसकी विचारधारा की जानकारी देते हैं प्रशिक्षण वर्गः शर्मा

हम भाजपा में काम क्यों करते हैं?  किस विचार के लिए हम काम करते हैं? डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय,  राजमाता जी एवं श्री अटलबिहारी वाजपेयी जी जैसे हमारे नेताओं ने  पार्टी संगठन को किस प्रकार सींचा है? भाजपा की पंचनिष्ठाएं क्या हैं? पार्टी की केंद्र एवं राज्य सरकारें अंत्योदय के लिए किस प्रकार गरीबों का जीवनस्तर ऊपर उठाने का काम कर रही हैं? ऐसे ही तमाम सवालों के जवाब कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग के दौरान मिलते हैं। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को पार्टी और उसकी विचारधारा की जानकारी देते हैं।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को पंचशीलनगर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कही। श्री शर्मा सामान्य प्रशिक्षणार्थी के रूप में इस प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए।

किसानों को गुमराह कर भड़का रही है कांग्रेस

                प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस देश में भ्रम और अस्थिरता फैलाने का काम कर रही है। केंद्र सरकार ने कृषि संबंधी जो कानून बनाए हैं, वे किसानों के लिए हैं और उनके हित में हैं। इन कानूनों में किए गए प्रावधान किसानों की आय दुगनी करने तथा उन्हें समृद्ध बनाने के लिए हैं। श्री शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार कई बार यह स्पष्ट कर चुकी है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू है और आगे भी लागू रहेगा, लेकिन कांग्रेस लगातार किसानों को गुमराह करने का काम कर रही है। श्री शर्मा ने कहा कि  कांग्रेस के लोग अंग्रेजी मानसिकता वाले हैं और देश में अस्थिरता पैदा करना हमेशा से उनका काम रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब से शुरू हुआ किसान आंदोलन कांग्रेस नेतृत्व द्वारा प्रेरित है, लेकिन देश का किसान सब समझता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री जी एवं गृहमंत्री जी किसानों के भ्रम को दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही इसका समाधान निकल आएगा।

जनता की मांग पर नर्मदापुरम किया जाए होशंगाबाद का नाम

                प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि मां नर्मदा के बारे में सारी दुनिया के लोग जानते हैं। स्थानीय लोग लंबे समय से होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम किये जाने की मांग करते रहे हैं और स्थानीय जनता के बीच नर्मदापुरम नाम ही प्रचलित है। इसलिए हमें जनता की आवाज पर काम करना चाहिए और होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today