-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
कार्यकर्ताओं के प्रण से ही महामारी से लड़कर जीतेंगे : सुमित पचौरी
हमारे कार्यकर्ताओं ने अपने शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कोरोना की पहली और दूसरी लहर में खुद के जीवन को खतरे में डालकर लोगों की सेवा की। उन्हें भोजन, दवाएं, राशन और अस्पताल में बेड तथा ऑक्सीजन तक दिलाने के प्रयास किए। नेताओं ने जब हर बूथ को वैक्सीनेशन युक्त बनाने का आह्वान किया, तो हमारे कार्यकर्ता समर्पित होकर उसमें जुट गए। अब हमें कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने और उससे दो-दो हाथ करने के लिए तैयार रहना है। हमारी ये लड़ाई मानवता को बचाने के लिए है और हम प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में महामारी के खिलाफ यह लड़ाई भी जीतेंगे।
यह बात भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने मानस भवन में आयोजित जिला भोपाल के स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।
स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के प्रदेश प्रभारी, विधायक श्री सरदेंदू तिवारी, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, प्रदेश टोली के सदस्य श्री प्रदीप त्रिपाठी, जिला प्रभारी श्री महेंद्र सिंह यादव, भोपाल अभियान संयोजक श्री विकास विरानी, डॉ.अभिजीत देशमुख ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया और भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान पर मार्गदर्शन किया। मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत “तुलसी“ का पौधा भेंटकर किया गया। शुभारंभ पर आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में तिरंगा ध्वज फहरा कर राष्ट्रगान “जन गण मन“ का गान किया गया।
श्री पचौरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में “राष्ट्रीय स्वास्थ स्वयंसेवक अभियान“ जिला स्तर से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित किया जाएगा। श्री सुमित पचौरी ने भोपाल के समस्त कार्यकर्ताओं को प्राण प्राण से स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान में जुटने का आह्वान किया। प्रदेश नेतृत्व की भावना है भाजपा कार्यकर्ता आमजन के लिए समाधान बनकर समाज में सेवा का कार्य करें, इसको पूर्ण करने का संकल्प किया।
महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने संबोधित करते हुए कहा कि कोविड की संभावित तीसरी लहर से लड़ने के लिए सरकार ने जो व्यवस्थाएं जुटाईं हैं, उसमे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाएंगे। हमें जनता और सरकार के बीच सेतु का काम करना है। इसके लिए मंडल और बूथ स्तर तक प्रशिक्षित स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैनात होंगे। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल जी ने सेवा का जो मंत्र हमें दिया है उस सेवा भाव और स्वयंसेवक भाव से आप सभी स्वास्थ्य स्वयंसेवक मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और पार्टी की सेवा भावना को हर बूथ तक पहुंचाएं। श्री सबनानी ने कहा कि “आजादी के 75 वर्ष“ पूर्ण हो रहे भारतीय जनता पार्टी ने इस वर्ष को आजादी का “अमृत महोत्सव“ मनाने का निर्णय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किया है। प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी 1 वर्ष तक अपने सभी कार्यक्रमों में तिरंगे का गौरव सम्मान बढ़ाने का काम करेगा।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री प्रदीप त्रिपाठी, डॉ. योगेंद्र मुखरैया, श्री धीरज सोनी, श्री सुमित रघुवंशी, श्रीमती हंसकुंवर राजपूत, श्री संजय मिश्रा ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि 16 से 31 अगस्त तक मंडल कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य स्वयंसेवकों अभियान के सेवा कार्यों हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन अभियान टोली के सदस्य श्री सुमित रघुवंशी एवं आभार श्री संजय मिश्रा पिंटू ने माना।




Leave a Reply