-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
कानून की पढ़ाई करने वालों का कर्त्तव्य है कानून का राज ठीक से चले, लोगों के अधिकारों की रक्षा हो
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कानून की पढ़ा करने रहे स्टूडेंट्स से कहा कि उनका यह कर्त्तव्य और दायित्व बनता है कि कानून का राज ठीक से चले। साथ ही लोगों के अधिकारों की रक्षा हो और गरीब वर्ग के लोगों को न्याय मिले। उन्होंने कहा कि वकील बनने के बाद प्रेक्टिस तक सीमित नहीं रहते हुए उऩ्हें देश व समाज को दिशा देने के काम भी करना चाहिए।
मुख्यमंत्री आज भोपाल के राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय रजत जयंती समारोह में शामिल हुए थे और वहां उन्होंने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए उपरोक्त बातें कहीं। चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय ने मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान देश में विधि क्षेत्र में विशिष्ट स्थान बनाए, इसके लिए राज्य शासन हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है। संस्थान की गौरवशाली परम्परा रही है। देश और दुनिया में संस्थान का सम्मान स्थापित रहे और उसका विस्तार हो, यह हम सबका प्रयास होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी विद्यार्थियों को अपने जन्म-दिवस और जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर पौध-रोपण के लिए प्रेरित किया।
स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने वकील पंचायत कर देश में नवाचार किया है। प्रदेश के 205 न्यायालयों में कम्प्यूटराइजेशन की प्रक्रिया आरंभ कर न्यायालयीन प्रक्रियाओं को व्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया। मुख्यमंत्री चौहान की समस्याओं को सुलझाने की स्वयंस्फूर्त प्रवृत्ति अद्भुत है। ऐसे सहृदय, कर्मठ व्यक्तित्व द्वारा संस्थान के रजत जयंती समारोह का शुभारंभ करना संस्थान का सौभाग्य है। संस्थान के वाइस चांसलर प्रोफेसर वी. विजयकुमार ने कहा कि रजत जयंती समारोह में पूरे एक वर्ष तक विभिन्न गतिविधियाँ चलाई जाएंगी। राष्ट्रगान की धुन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री गय्यूर आलम सहित बड़ी संख्या में संस्थान के विद्यार्थी उपस्थित रहे।




Leave a Reply