-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कानपुर में बदमाशों से मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मी शहीद
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम विकरू में एक बदमाश को पकड़ने पहुंची पुलिस की टीम पर अपराधीतत्वों ने गोलियां बरसाईं जिसमें आठ पुलिस जवान शहीद हो गए। इनमें एक सीईओ बिल्होर भी शामिल हैं। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ काफी देर चली लेकिन बदमाश ऊंचे स्थान पर होने की वजह से हमलाकर फरार होने में सफल रहे।
यूपी पुलिस ने गांव में जब दबिश दी तो पुलिस टीम पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं. इसमें सीओ बिल्हौर सहित 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं एसओ बिठूर समेत 6 पुलिसकर्मी गम्भीर घायल हैं सभी घायल पुलिसकर्मियों को गंभीर हालत में रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है पता चला है कि विकास दुबे नाम के बदमाशा और उसके साथियों ने छतों से पुलिस टीम पर गोलियां बरसाईं और हमले के बाद पुलिस के असलहे भी लूट ले गए. पता चला है कि विकास दुबे ने थाने में घुसकर राज्यमंत्री की हत्या की थी एडीजी कानपुर जोन, आईजी रेंज एसएसपी कानपुर समेत भारी पुलिस फ़ोर्स मौके पहुंच गए हैं विकास दुबे की पकड़ के लिए एसटीएफ लगी उधर डीजीपी एचसी अवस्थी भी मौके पर पहुंचेंगे एडीजी एलओ प्रशांत कुमार मौके के लिए रवाना हो चुके हैं घटना पर डीजीपी ने कहा कि हत्या के प्रयास मामले में दबिश देने गई टीम पर घात लगाकर फायरिंग हुई है एक सीओ, एक एसओ, एक चौकी इंचार्ज, 5 सिपाही शहीद हुए हैं 4 सिपाही घायल हैं, जिनमें एक गंभीर है. घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं आरोपी 7-8 के करीब हो सकते हैं आरोपी विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए पड़ोसी जिलों की पुलिस को भी लगाया गया है आरोपी की गिरफ्तारी में एसटीएफ को भी लगाया गया है लखनऊ से एक फॉरेंसिक की टीम भी कानपुर जा रही है जिले की सीमाएं सीलउधर कानपुर देहात में एनकाउंटर के बाद जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं पूरे गांव में पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है




Leave a Reply