-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
काऊ लवर्स ग्रुप गाय को एक्सीडेंट से बचाने लगा रहा सींग पर रेडियम
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में काऊ लवर्स ग्रुप द्वारा गायों को रोड एक्सीडेंट से बचाने के लिए नया प्रयोग कर रहे हैं। रविवार को इस ग्रप ने 50 से ज्यादा गायों के सींगों पर रेडियम के स्टीकर लगाए। इससे उन्हें वाहन चालकों की नजर में आने में मदद मिलेगी।
भोपाल के गौ सेवकों ने काऊ लवर्स नाम से एक ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप में पब्लिक रिलेशन और मीडिया प्रोफेशनल्स के अलावा डॉक्टर एडवोकेट और बिजनेसमैन शामिल है। रात के समय अंधेरे में सड़क पर बैठी गाय के एक्सीडेंट होने की संभावना को देखते हुए ग्रुप के सदस्यों ने गाय को दुर्घटना से बचाने के लिए आज नेहरू नगर चौराहे से भदभदा डैम तक सड़क पर घूम रही निराश्रित गाय के सींगों पर रेडियम चिपकाने का काम किया। इस दौरान लगभग 50 से ज्यादा गाय के सीगो पर लाल रंग का रेडियम लगाया गया। गाय हिंदू धर्म में पूजनीय होती है इसलिए रेडियम लगाने के पहले ग्रुप के सदस्यों ने गाय की पूजा कर उसे हरा घास खिलाया इससे जहां एक और गाय को भोजन मिला तो वहीं दूसरी ओर भरोसा होने पर गाय के सींगों पर आसानी से सदस्यों ने रेडियम लगा दिया।
काऊ लवर्स ग्रुप ने गाय को दुर्घटना से बचाने के लिए उनके सींगों पर रेडियम लगाने का काम भोपाल से शुरू किया है जल्द ही ग्रुप के सदस्य नेशनल और स्टेट हाईवे पर घूमने वाली निराश्रित गायों के सींग पर रेडियम लगाकर उन्हें दुर्घटना से बचाने का काम करेंगे। इसके अलावा काऊ लवर्स ग्रुप गाय के संरक्षण सुरक्षा भोजन और बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी काम करेगा।




Leave a Reply