-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
कांग्रेस MLA बाबू जंडेल का एक और अनोखा अंदाज, सांप को माला बनाकर वीडियो बनाया
ग्वालियर क्षेत्र के एक कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाए हैं क्योंकि यह वीडियो भगवान शिवजी की भांति गले में सांप को माला की तरह रखकर तैयार किया गया है। गले में सांप होने के बाद भी जंडेल के चेहरे पर कोई डर के भाव नहीं दिखते। पढ़िये क्या है मामला।
सांप को माला बनाकर बैठे यह कोई शिवजी नहीं बल्कि यह हैं कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल। मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक जंडेल हमेशा सुर्खियों में रहते हैं लेकिन इस बार उनकी सुर्खियों में आने का उनका एक अनोखा अंदाज है। वे एक सार्वजनिक स्थान पर जीवित सांप को गले में लटकाकर बैठे हैं। गले में लटके सांप से किसी व्यक्ति द्वारा फन फैलाने के लिए छेड़-छाड़ भी की जाती है लेकिन विधायक जंडेल को इससे जरा भी डर नहीं लगता दिखाई दिया। उनके चेहरे पर कोई डर नहीं था। हालांकि यह वीडियो कब का यह स्पष्ट नहीं हो सका लेकिन जो भी विधायक महोदय के इस अंदाज के वीडियो ने सोशल मीडिया में खूब धूम मचा दी है। देखिये वीडियो।




Leave a Reply